सीडीओ आवास के सामने खंभा टूटकर एक मकान पर टिका

a International National Regional News Uttar Pradesh

शायद विभाग किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में


द बैनर न्यूज


फतेहपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के सरकारी आवास के सामने 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का एक खंभा टूटकर एक मकान पर टिका हुआ है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, तेज हवा और बारिश के कारण यह खंभा झुक गया था, जो अब पास के एक मकान की दीवार पर टिका है। इस घटना से मकान में रहने वाला परिवार दहशत में है। लोगों का कहना है कि खंभा झुके हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बिजली विभाग की इस लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, ऐसे में यह झुका हुआ खंभा किसी भी समय एक गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल इस खंभे को बदलवाने और विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से पुनः स्थापित करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।