शिवानगर गांव में दिखा तेंदुआ ग्रामीण दहशत में

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़ तुलसीपुर, बलरामपुर।

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग, जनकपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगहा कला के मजरे शिवानगर गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने शनिवार रात करीब 8 बजे तेंदुए को देखा और हल्ला करके जंगल की तरफ खदेड़ दिया।ग्रामीण पूरी रात जागकर रखवाली कर रहे हैं और अपने-अपने जानवर गाय, बैल,भैंस ,बकरी तथा पालतू कुत्तों को घरों में कैद कर लेते हैं यहां तक बच्चों और अन्य परिवार को घर के बाहर निकलने नहीं देते हैं गांव में दिन डूबने के बाद केवल पुरुष ही लाठी डंडों लेकर झुंड बनाकर घूमते हैं तथा पूरी रात जाग कर रखवाली करते हैं परंतु वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय करते नहीं दिखाई दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीण अकलीम,रमेश,ननकने, संजय, वीरबहादुर आदि लोगों का कहना है कि वन विभाग द्वारा गश्त नहीं किए जाने से ग्रामीण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है कहीं न कहीं किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, पांच दिन पूर्व तेंदुए ने 65 वर्षीय वृद्ध दुलारे पर हमला कर घायल कर दिया था जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है|ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने और गांव के पास पिंजरा लगवाने की मांग की है। इस संबंध में जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया टीम भेजी जा रही है |