लौह पुरुष की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब — “रन फॉर यूनिटी” में एकता का संदेश

a International National Regional News Uttar Pradesh

विधायक, डीएम, एसपी व व्यापार मंडल पदाधिकारी शामिल – पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक दौड़ी एकता की मशाल

उरई जालौन। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस लाइन से हुआ, जहाँ से रैली को विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार तथा व्यापार मंडल पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक पूरे मार्ग में “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे गूंजते रहे।
डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि “सरदार पटेल के आदर्श आज भी देश को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।”
कार्यक्रम के समापन पर टाउन हॉल में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई।