भडवाजोत बाजार में मोबाइल की दुकान में आग, हजारों का सामान राख

a International National Regional News Uttar Pradesh

ब्यूरो रिपोर्ट बी पी त्रिपाठी बलरामपुर

श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। सोमवार की रात ग्राम पंचायत चमरूपुर के भडवाजोत बाजार में स्थित श्री बालाजी कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार दुकानदार दिलीप गुप्ता ने पूजा करने के बाद मोमबत्ती जलाकर दुकान बंद कर दी थी। कुछ समय बाद मोमबत्ती से आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखा मोबाइल एक्सेसरीज व अन्य सामान जल गया। मकान मालिक कुलदीप वर्मा ने धुआं उठता देख तुरंत दुकानदार को सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। आगजनी में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ी घटना टल गई।