संवाददाता- अमर राय (गोरखपुर)
नौसढ़ स्थित प्राइवेट बस स्टॉप पर शुक्रवार को फूड विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध खजूर बरामद किया। यह खजूर दिल्ली से प्राइवेट बस के जरिए गोरखपुर लाया जा रहा था।
असिस्टेंट फूड कमिश्नर डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जब्त किए गए खजूर के डिब्बों पर FSSAI नंबर और मैन्युफैक्चरिंग डेट दर्ज नहीं थी। प्राथमिक जांच में पाया गया कि खजूर में ऐसे तत्व मौजूद हो सकते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
उन्होंने बताया कि मौके से 50 से अधिक डिब्बे खजूर जब्त किए गए हैं और उनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक टीम गोरखनाथ क्षेत्र में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने बड़ी कार्रवाई की है जिसमें डिलीवरी वैन में ब्रेड के बीच छुपा कर लाई जा रही मिठाई ,नमकीन को टीम ने पकड़ा है मौके पर तीन लोगों पहुंचे जिनके नमूना लेकर उन्हें माल सुपर्द किया गया है अन्य सामानों को टीम ने जप्त कर लिया है जिसकी अनुमानित कीमत ₹300000 है।

