प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए शैक्षणिक संस्थाओं के साथ की अहम बैठक

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़.. सूर्य पाण्डेय

प्रमुख सचिव पिछडा वर्ग कल्याण उ०प्र० शासन द्वारा नवीन सभागार सरसैया घाट कानपुर नगर में दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 को छोडकर से सम्बन्धित शैक्षणिक संस्थाओ के साथ छात्रवृत्ति के आवेदनो,विवरण एवं प्रगति की तैयारियो हेतु समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमे जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा प्रमुख सचिव को पुष्प गुच्छ भेट किया गया एवं बैठक में समन्वय किया गया।बैठक में शिक्षण संस्थाओ के रजिस्ट्रार, प्राचार्य, नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रमुख सचिव द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सम्बन्ध मे समय सारणी का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया व छात्रवृत्ति से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यो के विषय में जानकारी दी गयी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में संस्थानो द्वारा मास्टर डाटा बेस के लॉक करने की समीक्षा की गयी, जिसमे 397 संस्थाओ के सापेक्ष कॉलेज द्वारा मात्र 152 संस्थानो का डाटा लॉक होने व 245 का पेन्डिग होने पर तथा शैक्षणिक संस्थान द्वारा मास्टर डाटा बेस लॉक किये जाने व 5 दिसंबर से पूर्व विश्वविद्याल.ऐफिलेटिंग एजेन्सी द्वारा फीस एवं सीट लॉक किये जाने के निर्देश दिये।जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 67 शैक्षणिक संस्थानो मे से अधिकांश शैक्षणिक संस्थानो का मास्टर डाटा लॉक किया जा चुका है। शेष के मास्टर डाटा कॉपी मंगा कर कार्यवाही पूर्ण कर लिया जाएगा।प्रमुख सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 को छोडकर 24जनवरी एवं 16 मार्च को दो चरणो मे छात्रो को छात्रवृत्ति का वितरण कराया जाएगा। इससे न केवल छात्रो को अति शीघ्र धनराशि प्राप्त होगी। बल्कि छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर भी भार कम होगा।प्रमुख सचिव द्वारा समस्त वर्गों के 20396 छात्र-छात्राओ के फाइनल सबमिट आवेदनो के सापेक्ष शैक्षणिक संस्थाओ द्वारा 4530 आवेदनो को वेरिफाई एवं 94 आवेदनो को अग्रसारित किया गया है। इस सम्बन्ध मे शैक्षणिक संस्थाओ को 01 सप्ताह के अन्दर समस्त आवेदनो को अग्रसारित करने के निर्देश दिये गये है।