पुलिस पर मारपीट का पीड़िता ने लगाया आरोप
द बैनर न्यूज़
कानपुर नगर। पुराने विवाद में चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस पर मारपीट का पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता सपना ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ साल पूर्व से इलाके में रहने वाले जितेंद्र व उसके परिवार से विवाद चल रहा है।
22 की शाम को पीड़िता के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान जितेंद्र गली से निकला और गाली गलौज करने लगा। जब पीड़िता के पति ने विरोध किया तो धमकी देकर चला गया। जिसके बाद 24 की शाम को पीड़िता के पति को चोरी के आरोप में पुलिस ने थाने पर बुलाया। थाने पर पति व भांजों के खिलाफ जितेंद्र की पत्नी ने चोरी का आरोप लगा कर प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद से पुलिस से पीड़िता ने कहा की जिस समय चोरी हुई थी ऊस समय उनके cctv क्यों बंद थे जिसके बाद पुलिस लगातार पीड़िता के पति व भांजे को परेशान करने लगी। 29 की देर शाम को जब पीड़िता घर का काम कर रही थी कि पुलिस घर पर आ गई वहीं देवर ने जब विरोध किया और निक्षपष जाँच की मांग की तो पुलिस ने मारपीट करने लगी जिससे नाराज परिजन गुरुवार को कमिश्नर के पास पहुंचे जहां कमीशनर ने जाँच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया

