कानपुर देहात में हो रही अवैध प्लाटिंग को के डी ए ने किया ध्वस्त

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़.. सूर्य पाण्डेय

कानपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रवर्तन क्षेत्र माती, कानपुर देहात के अन्तर्गत जोनल प्रभारी संदीप मोदनवाल की अगुवाई में आराजी सं0-924, 929 एवं 931 ग्राम-बारा, कानपुर, झॉसी हाइवे के किनारे लगभग 20.00 बीघा क्षेत्रफल में श्री राशिद नसीम द्वारा किये गये अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त किया गया, एवं ब्राइट ऐजल स्कूल के पीछे हो रहे अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया गया।ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान प्रभारी अधिकारी व अवर अभियन्ता रमाकान्त एवं प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में चल रहे अवैध प्लाटिग को चिन्हित किया जा रहा है जिसे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण कराया जायेगा। आम जनमानस को यह भी निर्देश दिया गया कि प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे अवैध प्लाटिंग में प्लॉट न खरीदे अन्यथा उन पर कार्यवाही की जायेगी।