टप्पेबाजी के आरोपी को किया गिरफ्तार

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज

बांदा।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में महिला की लॉकेट चोरी/टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । 3 नवंबर को थाना तिन्दवारी के रहने वाले रविकरन द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि जिला अस्पताल बांदा में पत्नी के इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को रिश्तेदार बताकर पत्नी के गले का माला जिसमें एक लॉकेट व 02 छोटी-छोटी मूंगी थी चोरी/टप्पेबाजी करके चला गया है । सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर व सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्त की पहचान कर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के माँ शारदा पैलेस बबेरु रोड से गिरफ्तार कर लिया गया । बता दें कि अभियुक्त पर पूर्व में भी चोरी व मादक पदार्थों की बिक्री के कई मामले दर्ज है । बरामदगी में 01 लाकेट (पीली धातु) 02 छोटे-छोटे दाने (पीली धातु) साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त में बच्चा उर्फ भोले निवासी बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगर ,गिरफ्तार करने वाली टीम-में रामकिशोर यादव चौकी प्रभारी जिला अस्पताल ,शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।

थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत हुई टप्पेबाजी में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में वीडियो बाइट सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।