द बैनर न्यूज़
फतेहपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का नियमों के अनुरूप और समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।
जनता दर्शन के दौरान कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रार्थना पत्रों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक ढंग से तय समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

