द बैनर न्यूज़
जगदीश श्रीवास्तव
राठ हमीरपुर।मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा राठ मंडल अध्यक्ष परमानंद अनुरागी ने अपने पुत्र कार्तिक का जन्मदिन नगर स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम में मनाया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ केक काटा और सभी को स्वादिष्ट भोजन कराया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने कहा कि जिन वृद्धों को उनके अपने छोड़ चुके हैं, वे मजबूरी में आश्रम में जीवन बिता रहे हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन से उन्हें न केवल खुशी मिलती है बल्कि समाज में अपनत्व और मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना ही सच्चे अर्थों में धर्म और सेवा है।
इस अवसर पर कार्तिक ने सभी वृद्धजनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ समय बिताया। कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री दीपू मुंशी, उपाध्यक्ष महेंद्र गांधी, पत्रकार रमाकांत कुटार, इंद्रविजय राजपूत, आश्रम के व्यवस्थापक संतराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

