रोटी बैंक टीम के द्वारा ग्राम गँछा में जरूरतमंदों को बांटी सामाग्री

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़ बांदा से दिनेश शर्मा

बांदा । रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में सोसाइटी के सदस्य निहाल खान के नेतृत्व में,ग्राम प्रधान ग्राम गँछा संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स,घड़ी,खिलौने आदि का वितरण ग्राम गँछा ब्लॉक बड़ोखर बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया ।साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य,स्वच्छता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली और सचिव मोहम्मद इदरीश के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल,पर्स,घड़ी,खिलौने आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में महामंत्री मोहम्मद अज़हर,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा,शाखा प्रमुख बरईमानपुर पवन पाण्डेय,शाखा प्रमुख खाईपार इरफ़ान खान चाँद,सदस्य शहाना खान आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।