गांव की समस्या, गांव में समाधान दिखने लगा चैपाल का असर, उमड़ने लगी भीड़

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़. सूर्य पाण्डेय

मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर के नेतृत्व में शासन की मंशा ‘‘गांव की समस्या, गांव में समाधान‘‘ के अनुरूप जनपद में आई0जी0आर0एस0 के माध्यम से प्राप्त होने वाली सर्वाधिक शिकायतों वाली 10 ग्रामों को चिन्हित करते हुए जन चैपाल का आयोजन किया गया। मंशा के अनुरूप जन चैपालों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित चैपालो में शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विस्तृत वर्णन, आवेदन का तरीका तथा ग्राम में योजनान्तर्गत हुयी प्रगति से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया। जन चैपाल में साफ-सफाई अभियान, ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यों के निरीक्षण, मनरेगा के कार्य, मजदूरी भुगतान, महिला मेट, समूह की गतिविधियां, पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराये गये समस्त कार्य, ग्राम पंचायत में लगायी गयी लाईटों, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, जल निकासी, नाली, सड़क सम्पर्क मार्ग, गौ आश्रय स्थल, स्कूल भवन, स्कूल संचालन, एम०डी०एम०, सिंचाई व्यवस्था नहर नलकूप संचारी रोग, टीकाकरण, राशन वितरण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, आंगनवाड़ी एवं ए०एन०एम० सेंटर का निरीक्षण, वृद्धा, निराश्रित एवं विकलांग पेंशन तथा छात्रवृत्ति का सत्यापन आदि का कार्य भी नोडल अधिकारियों द्वारा किया गया।सभी नोडल अधिकारियों द्वारा विकास खण्डों में अन्नप्रासन एवं गोद भराई कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया गया। कल्यानपुरविकास खण्ड की ग्राम पंचायत सचेंडी में कुल प्राप्त 17 शिकायतों के सापेक्ष 15 का मौके पर निस्तारण, सरसौलविकास खण्ड की ग्राम पंचायत फुफुवार सूईथोक में कुल प्राप्त 06 शिकायतों के सापेक्ष 05 का मौके पर निस्तारण, भीतरगांवविकास खण्ड की ग्राम पंचायत भदवारा में 03 शिकायतों के सापेक्ष 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, घाटमपुरविकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोरिया में कुल प्राप्त शिकायतों 11 के सापेक्ष 07का निस्तारण, पताराविकास खण्ड की ग्राम पंचायत तरगांव में प्राप्त कुल शिकायतों 52 के सापेक्ष 14का निस्तारण, विधनू विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कठारा में प्राप्त कुल शिकायतों 12 के सापेक्ष 09का निस्तारण, चैबेपुर की ग्राम पंचायत पेम में कुल प्राप्त शिकायत 06 के सापेक्ष 02 का निस्तारण, विकास खण्ड बिल्हौर की ग्राम पंचायत मकनपुर में कुल प्राप्त 15 शिकायतों के सापेक्ष 12 का मौके पर निस्तारण, विकास खण्ड शिवराजपुर की ग्राम पंचायत सखरेज में कुल प्राप्त 07 शिकायतों के सापेक्ष 06 का मौके पर निस्तारण तथा ककवनविकास खण्ड की ग्राम पंचायत देवहा में कुल प्राप्त 10 शिकायतों के सापेक्ष 06का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में कुल 139 प्राप्त शिकायतो के सापेक्ष 79 का मौके पर निस्तारण कराया गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से खाते में नियमित पेन्शन न आने, जल निकासी, मार्ग निर्माण, कूडा निस्तारण, राजस्व, विद्युत, पाइप पेयजल तथा आवास मांग से जुडी शिकायते प्राप्त हुयी।