देहात कोतवाली के गुरेह के पास हुआ हादसा
जिला अस्पताल में घायलों को कराया गया भर्ती
बांदा। सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे करीब एक दर्जन सवारी घायल हो गईं। सभी घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू से बांदा आ रही तेज़ रफ़्तार बस मुख्यालय से करीब 8 किमी पहले अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे कृष्णा (1 महीने) पुत्र अनिल- अंशिका (6 वर्ष) पुत्री अनिल- शांति (25 वर्ष) पत्नी अनिल निवासी मुरवल पल्हरी- कान्हा विश्वकर्मा (8 वर्ष) पुत्र सुशील निवासी कानपुर नगर- जय गोपाल (68 वर्ष) पुत्र राम प्रताप निवासी ग्राम तरायां थाना बबेरू- सतीश (18 वर्ष) पुत्र कमलेश निवासी ग्राम पखरौली थाना बबेरू
-मुन्नीलाल (49 वर्ष) पुत्र कैलाश निवासी मुरवल पल्हरी थाना बिसंडा- प्रिंस (16 वर्ष) पुत्र शिव शरण निवासी ग्राम कलेक्टर पुरवा थाना कोतवाली देहात- गायत्री देवी (30 वर्ष) पत्नी राम सहाय निवासी अच्छाह थाना बबेरू,किरण (46 वर्ष) पत्नी राममिलन- प्रियंका (25 वर्ष) पुत्री राममिलन निवासी बबेरू आदि घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सीओ मेविस टाक ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना।

