वांछित अभियुक्त वीरप्रताप उर्फ अजय को सुल्तानपुर घोष पुलिस ने दबोचा

a International National Regional News Uttar Pradesh

कई गंभीर धाराओं व पाक्सो एक्ट में था फरार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त वीरप्रताप उर्फ अजय कुमार पुत्र फूल सिंह लोधी (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी ग्राम चांदपुर मजरे मोहम्मदपुर गौंती, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 195/25 धारा 69/115(2)/191(2)/352 बीएनएस, 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(v)/3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट तथा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के साथ उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार और विनोद कुमार यादव शामिल रहे हैं।