शामली में डॉक्टरों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

a International National Regional News Uttar Pradesh

चोरी का खुलासा न होने से भड़का गुस्सा

द बैनर न्यूज
शामली।जिले में एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के घर चोरी की घटना के खुलासे में देरी पर डॉक्टरों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कई दिनों बीत जाने के बाद भी पुलिस असली आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है।
डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। उनका कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन जांच में गंभीर अनियमितताओं की आशंका है। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उनसे बयान पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए।
चिकित्सा समुदाय ने चेतावनी दी है कि यदि मामले का निष्पक्ष खुलासा जल्द नहीं हुआ, तो वे पूरे प्रकरण से जुड़े दस्तावेज़ और तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
“अपने आप 20 गोली मुजरिम को मारकर लाते हैं। SP और CO वहां खड़े होकर जबरदस्ती हमसे 1 गोली लिखवाते हैं। हम खोलेंगे अब इनके पर्चे”….