कौड़िया गांव में फैला रहस्यमयी बुखार, दर्जनभर लोग बीमार

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जनपद के देवमई विकास खंड स्थित कौड़िया गांव में इन दिनों एक विचित्र बुखार का प्रकोप फैल गया है। गांव के करीब एक दर्जन लोग इस अज्ञात बुखार की चपेट में आ चुके हैं और अधिकांश लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बुखार अचानक चढ़ता है और तेज सिरदर्द तथा बदन दर्द के साथ मरीजों को कमजोरी महसूस होती है। बुखार के कारण कई घरों में लोग बिस्तर पकड़ चुके हैं।


हालांकि अभी तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है, लेकिन बढ़ते मामलों को देखकर ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है, लेकिन अब तक कोई चिकित्सकीय टीम गांव नहीं पहुंची है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने और जांच दल भेजने की मांग की है ताकि बुखार के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।


गांव में फैले इस रहस्यमयी बुखार की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सा मच गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गांव में और इस रहस्यमयी बुखार से लड़ने के लिए क्या तरकीब अपनाता है।