बलरामपुर में बैलगाड़ी बहक कर तालाब में जा गिरी…पिता पुत्र की मौतदोनों बैल भी डूब मरे

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

बलरामपुर ।यहां बालू भरने जा रही बैलगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बैलों ने भी तालाब में डूबकर दम तोड़ दिया।
घटना ललिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे मोतीपुर निवासी बनिया (50) अपने पुत्र दीपक कुमार (25) के साथ बैलगाड़ी से पड़ोस के गांव से बालू भरने जा रहे थे। मदरहवा के पास बैलगाड़ी का पहिया फिसल गया। इससे बैलगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे तालाब में गिर गई।


पिता-पुत्र बैलगाड़ी सहित तालाब में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब दो घंटे बाद पिता-पुत्र मिले। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, बैलों ने भी पानी के अंदर दम तोड़ दिया।