हथगाम में बाइक – साइकिल भिड़ंत से युवक घायल, सदर रिफर

a International National Regional News Uttar Pradesh

फतेहपुर। हथगाम कस्बे में शुक्रवार को एक बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कस्बा हथगाम के डिघवारा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र का पुत्र शिवम शुक्रवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। हथगाम कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरते समय अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। बचाव के प्रयास में शिवम की बाइक साइकिल से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिवम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हथगाम पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शिवम को भर्ती कर उसका इलाज जारी है।