द बैनर न्यूज
बलरामपुर। कई वर्षों से क्षेत्र वासियों द्वारा तीन सड़क क्रमशः जनुका से फत्तेपुर, पिपरा राम से महुआ धनी मार्ग तथा बक्सरिया से बभनी बुर्जुग तिलखी मार्ग के प्रधानमंत्री सड़क बनवाने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र होने के कारण सड़क पानी में डूब जाता हैं फलस्वरूप सड़के गल कर टूट जाती है और फिर वही गड्ढों में सड़क हिचकोले खाते राहगीर चलने को मजबूर हो जाते है। कई बार समाचार पत्र में प्रकाशित होने पर सड़क बनने का कार्य प्रारंभ हुआ किंतु कार्यदाई संस्था द्वारा गड्ढों को ठीक से भरा नहीं जाता हैं, औपचारिकता पूरी की जा रही हैं। यह बातें क्षेत्रवासियों ने बतायीं, राहगीर, मंशाराम गौतम, राजू गुप्ता, भागवत प्रसाद मिश्रा वेद व्रत मिश्रा ने कहा कि विधायक राम प्रताप वर्मा ने सड़क बनवाने में काफी सहयोग किया किंतु कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क के दोनों पटरियों पर मिट्टी आदि इकट्ठा कर दिया गया है जिससे सड़क में बारिश के दौरान पानी बह नहीं पाएगा और सड़कें फिर पुरानी स्थिति में हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई जिम्मेदार अधिकारी आता ही नहीं है कि इन संस्थाओं द्वारा गड़बड़ी मानक विहीन कृत्यों को देख सके। पिपरा राम से महुआ धनी मार्ग में जितने बोल्डर की आवश्यकता है उतना नहीं डाला जाता जो कुछ ही दिनों में समस्या उत्पन्न करेगी।
गोपाल चौधरी, कल्लू साहू गोपाली वर्मा महेश कुमार ने कहा कि बक्सरिया से बिजोरा तक पिछले दो महीनों से अधिक समय से सड़क बनाया जा रहा है किंतु अभी तक कार्य आधा अधूरा ही है। आवागमन में काफी समय लगता हैं, कितने लोगों की गाड़ी, मोटर साइकिल के टायर कट जा रहे है, फिर भी सिर्फ दो लेबर से सड़क का कार्य कराया जा रहा है। उपरोक्त दोनों सड़क मानक अनुरूप बनाए जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से किया है।

गुलरिहा हिसामपुर से सिंगाही भंभरी मार्ग

