@ बांदा से दिनेश शर्मा
आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू

विधायक समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मदद का दिया आश्वासन
बबेरू , बांदा।कस्बे के मरका तिराहा के पास एक गोदाम में अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई।जिससे हड़कंप मच गया।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों का सामान स्वाहा हो गया।
सुबह 8.15 बजे कस्बे के मरका तिराहा के पास मरका रोड निवासी रमन गुप्ता के गोदाम मे मोरानो नमकीन कृष्णा एजेन्सी सहित 10 एजेन्सी का सामान मे अज्ञात कारणो से आग लग जाने से नगदी सहित लगभग लाखों का सामान धू धू कर जल कर खाक हो गया। आग इतनी भयंकर रही एक फायर गाडी से आग पर काबू नही पाया और ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी ला कर आग बुझाने में लगे रहे।दूसरी फायर ब्रिगेड की गाडी बुलानी पड़ी। तब आग बुझाने पर काबू पाया गया जिसमे मोटर साइकिल होण्डा व ई रिक्शा भी आग में खाक हो और बगल के बबलू व लाल बाबू दोनो भाइयो के मकान को भी चपेट मे ले लिया था उनका भी नुकसान हो गया ।सीओ सौरभ सिंह कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिह राजावत सहित पूरे सर्किल का फोर्स मौजूद रहा। सूचना पर विधायक विशम्भर सिंह यादव नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ विवेकानंद गुप्ता पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल व्यापारी नेता के के महंत सहित तमाम समाज सेवी व व्यापारी पहुंच कर पीड़ित को संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

