राज्यपाल को परिवहन आयुक्त के डी सिंह ने भेंट की स्वलिखित पुस्तकें

a International Regional News Uttar Pradesh

बांदा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के बांदा आगमन पर उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी के डी सिंह गौर ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अपनी कुछ स्वलिखित पुस्तकें भेंट कीं। राज्यपाल गुरूवार को बांदा कृषि विश्विद्यालय के 11 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के रूप में बांदा पधारी । केडी सिंह ने बताया कि उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ, बांदा की नेचुरिस्टिक फूड्स की निर्माता अर्चना शुक्ला द्वारा बने घरेलू खाद्य उत्पाद, रागी, मक्का, ज्वार के लड्डू, ऑर्गेनिक अचार, चटनी, बुकनू आदि बुंदेलखंडी खाद्य पदार्थ भी भेंट किए।इस व्यक्तिगत शिष्टाचार भेंट एवं वार्ता के क्रम में यह जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि राज्यपाल को भी साहित्य में गहरी रुचि है और वे खुद भी हिंदी और गुजराती साहित्य पढ़ती हैं। उन्होंने मुझसे विस्तार में मेरे लेखन और विधाओं के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि केडी बांदा के ही निवासी हैं। अभी तक उनकी तैनाती गाज़ियाबाद में थी।केडी सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में तीन साल तीन माह के सुखद कार्यकाल के पश्चात अब झांसी के लिए उनका स्थानांतरण हो गया।उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी (बुंदेलखंड परिक्षेत्र) के पद पर तैनाती का आदेश प्राप्त हुआ।इस परिक्षेत्र में मेरे पर्यवेक्षणीय कार्यक्षेत्र में दो संभाग होंगे – झांसी संभाग और चित्रकूट संभाग। दोनों संभागों के 7 जनपदों ( झांसी, जालौन , ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, और चित्रकूट) के परिवहन कार्यालयों ,प्रवर्तन दलों और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों का पर्यवेक्षण और नियंत्रण का दायित्व अब मेरी नई जिम्मेदारी होगी।