बुन्देलखण्ड में कृषि अर्थव्यवस्था बदलने में मदद करेगी पीएम धन धान्य योजना: राज्यपाल

a National Regional News Uttar Pradesh

प्रयोगशाला के ज्ञान को खेतों तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएं कृषि छात्

प्रदेश की राज्यपाल, कुलाधिपति ने 350 विद्यार्थियो को बांटी उपाधि,19 को स्वर्ण पदक

कृषि विश्वविद्यालय के 11 वें दीक्षांत समारोह में दिया जैविक खेती पर बल

बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहां की पीएम धन धान्य योजना बुंदेलखंड में कृषि अर्थव्यवस्था को बदलने में मदद करेगी। उन्होने कहा कि कृषि छात्र प्रयोगशाला के ज्ञान को खेतों तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं । कहा कि कृषि शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास होने चाहिए भारत के गांव में आज भी कृषि का अधिकतर कार्य महिलाएं ही करती आई हैं कृषि शिक्षा में उनकी भागीदारी ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करेगी भारतीय सभ्यता की जड़े कृषि से जुड़ी हुई है उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान संस्थान जैसे संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करते हैं तो बुंदेलखंड की खेती में एक नई क्रांति का संचार होगा पीएम धन-धान्य योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश के 100 जनपदों में 24000 करोड़ की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी योजना बुंदेलखंड में कृषि अर्थव्यवस्था को बदलने में मदद करेगी ।प्रदेश के किसानों को पारंपरिक खेती की ओर प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने छात्रों से अपील की कि वह अपने-अपने खेतों पर जैविक खेती करें और अपने गांव में जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करे।समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के निर्देशक एवं कुलपति डॉक्टर चेरूकुमल्ली श्रीनिवास राव ने कहां की वर्तमान सरकार और उसकी नीतियों के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस वी एस राजू बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 350 छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। साथ ही 19 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए जिनमें 12 छात्रों और 7 छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य पदक विजेताओं में चांसलर स्वर्ण पदक अंश सक्सेना बीएससी ऑनर्स कृषि को दिया गया।समारोह से पूर्व विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कुलसचिव प्रो एस के सिंह ने सभी का आभार जताया। जनसंपर्क अधिकारी धीरज मिश्रा उन्हें बताया कि समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की प्रसार निदेशालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला 2026 की विवरणिका का विमोचन कुलाधिपति के द्वारा किया गया। इस दौरान जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, नरैनी विधायक ओममनी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत,डीएम जे रीभा,एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज आदि शामिल रहे।