स्वच्छता व जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने को वन विभाग ने कराया प्रतियोगिताओं का आयोजन

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

राठ——- जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे अभियान व जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सोमवार को वन विभाग राठ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी सतेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं।
छात्राओं ने जल स्वच्छता, संरक्षण और पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता छात्राओं को विभाग की ओर से पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने राठ–चरखारी मार्ग स्थित गोहानी गांव से निकली विरमा नदी के तट पर पहुंचकर ग्रामीणों व स्टाफ को जल संरक्षण व स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन अलका प्रजापति, वन दरोगा अमित कुमार समेत विद्यालय की छात्राएं, अध्यापक व ग्रामीण उपस्थित रहे।