यातायात माह – नवम्बर 2025” के अंतर्गत एसएसपी इटावा के निर्देशन मे थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित कर नागरिकों को किया गया जागरूक*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 02 नवम्बर 2025 को “यातायात माह – नवम्बर 2025” के अंतर्गत कस्बा वैदपुरा में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना थानाध्यक्ष वैदपुरा द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों, वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा “क्या करें और क्या न करें” के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।*
“यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सावधानी ही सुरक्षा है —सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुँचें।”

