द बैनर न्यूज़ सादुल्लानगर/बलरामपुर।
थाना सादुल्लानगर में रविवार को एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा दण्ड से न्याय की ओर—नए आपराधिक कानूनों के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किया गया।
थाना प्रभारी सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम पंचायत मद्दौ भीख में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिलाओं को जीरो एफआईआर, संगठित अपराध, महिला सम्बंधित अपराध, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, बाल विवाह, पास्को एक्ट, साइबर अपराध व यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मौके पर महिला उप निरीक्षक तेजल पटेल ने सुरक्षा हेतु जारी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 — वुमेन पावर लाइन,1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 — साइबर हेल्पलाइन,साथ ही प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन जैसी लाभकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया।
चौपाल के माध्यम से महिलाओं व ग्रामीणों को कानून की जानकारी देकर जागरूक करने की पुलिस की यह पहल सराहनीय रही।इस मौके पर महिला उप निरीक्षक तेजल पटेल,उप निरीक्षक अरुण यादव, महिला आरक्षी शिवांगी भार्गव, महिला आरक्षी पूजा चौधरी, महिला आरक्षी सीता गुप्ता,आरक्षी अनिल नायक व आरक्षित ओम प्रकाश यादव मौजूद रहें।

