सादुल्लानगर/बलरामपुर। थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के ग्राम सादुल्लानगर डिग्री कालेज के पास अज्ञात 03 वर्षीय बच्ची मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा तत्परता से अपने कब्जे मे जाँच एव आवश्यक कार्यवाही के क्रम मे बच्ची के परिजन के सम्बन्ध मे जानकारी कर उसके पिता मोहम्मद इमरान रजा पुत्र लियाकत हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी मौकलपुर हथियागढ़ थाना छपिया जनपद गोंडा को बच्ची जैनब फातिमा उम्र 03 वर्ष को सकुशल सुपुर्दगी मे दिया गया जिसकी उल्लेखनीय उत्कृष्ट कार्य हेतु जनमानस मे पुलिस की भूरी- भूरी प्रसंशा हो रही है ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व मिशन शक्ति/एंटी रोमियो अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के निर्देशन मे एंव क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में-थाना सादुल्लानगर मिशन शक्ति टीम द्वारा मोहम्मद इमरान रजा पुत्र लियाकत हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी मौकलपुर हथियागढ़ थाना छपिया जनपद गोंडा अपनी पुत्री जैनब फातिमा उम्र 03 वर्ष के साथ कम्मपुर में अपने मित्र साजिद अली पुत्र इकरामुल्लाह के यहां गृह प्रवेश में आए थे । उसी समय दिन में 3:00 बजे जैनब फातिमा खेलते खेलते गुम हो गई। जिसे मिशन शक्ति टीम उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार यादव, म0उ0नि0 तेजल पटेल , म0का0 सीता गुप्ता, का उमेश पासवान ,का0 अनिल नायक द्वारा हाजी स्माइल डिग्री कॉलेज के पास 02 घंटे में खोज लिया गया जिसे उसके पिता मोहम्मद इमरान व परिवारीजन को सकुशल सुपुर्द किया गया।

