समाजसेवी युगल किशोर ने 33/11 के वी विद्दुत उपकेंद्र शिवपुरा में स्थापित करने की मांग

a International National Regional News Uttar Pradesh

तुलसीपुर, बलरामपुर।
समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने उठाया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शिवपुरा को चालू कराने का मुद्दा
तराई क्षेत्र की जनता को वर्षों से अंधेरे और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने क्षेत्र की इस पुरानी समस्या को फिर से आवाज दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शिवपुरा को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि 1 जनवरी 1999 को तत्कालीन ऊर्जा राज्य मंत्री लल्लू सिंह चौहान द्वारा शिवपुरा ठाकुरजोत स्थित विकासखंड हरैय्या सतघरवा के इस विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास बड़े धूमधाम से किया था। उपकेंद्र का निर्माण कार्य भी निर्धारित समय में पूरा नही हुआ बल्कि आधा अधूरा रहा, 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक न तो यह विद्युत केंद्र चालू किया गया और नही यहां से उपभोक्ताओं को बिजली मिली।बताया कि यह उपकेंद्र चालू हो जाने से ललिया, शिवपुरा, कमदी, ठाकुरजोत, मदारगढ़, बलीखुर्द, लालपुर विशुनपुर, चौधरीडीह सहित आसपास के पचास गांवों को बिजली की स्थायी सुविधा मिल सकेगी। गर्मी के दिनों में होने वाली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। किसानों को खेतों की सिंचाई में सहूलियत होगी, छोटे उद्योगों को स्थिर बिजली मिलेगी और छात्रों को निर्बाध अध्ययन का वातावरण प्राप्त होगा। समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए यह उपकेंद्र अत्यंत आवश्यक है। वर्षों पहले करोड़ों रुपये खर्च कर बना यह उपकेंद्र विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते निष्क्रिय पड़ा है। उन्होंने मांग किया है कि शासन तत्काल इस दिशा में पहल करते हुए उपकेंद्र को चालू कराए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र के लोग 26 वर्षों से इस सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। अगर अब भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो यह जनता के धन और उम्मीद दोनों के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि उपकेंद्र को शीघ्र संचालित कर क्षेत्र को स्थायी विद्युत आपूर्ति की सौगात दी जाए। इस संबंध में जिला विद्युत अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि शिवपुरा ठाकुरजोत का विद्युत उपकेंद्र चालू कराने के लिए शासन में पत्राचार किया गया है, धन की स्वीकृत मिलने पर नियमानुसार तरीके से कार्य कराया जायेगा।