राठ—–आज सुबह टहलने के लिए गए नगरवासी युवा को पिकअप बैन ने पीछे से टक्कर मार दी।जिससे गिरकर वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज की रेफर कर दिया गया।
घटनाक्रम के अनुसार बढ़ते सड़क हादसों के क्रम में आज सुबह-सुबह नगर के मुहाल भटियाना निवासी 30 वर्षीय विकास पुत्र राजू नगायच टहलने के लिए महोबा रोड पर जा रहा था। जब वह पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचा, तभी पीछे से महोबा की ओर जा रही पिकअप ने उसको टक्कर मार दी। जिससे गिरकर विकास घायल हो गया।तत्काल ही आसपास के राहगीरों ने विकास को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां पर हेड इंजरी की संभावना को देखते हुए डॉक्टर ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है।

