राजनेताओं और पत्रकार पर दर्ज मुकदमे के विरोध में हिंदू युवा संगठन ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

राठ—– नगर के हिंदू युवा संगठन ने सोमवार को तहसील परिसर में पुलिस प्रशासन की संदिग्ध कार्यशैली के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार को सौंपा। संगठन ने राजनेताओं और पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश खरे ने बताया कि भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान, कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बंटी और नगर के पत्रकार जगदीश श्रीवास्तव के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।

संगठन ने मांग की कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय त्रिपाठी, शैलेंद्र व्यास, अखिलेश, जागेश्वर प्रसाद और महेश फौजी सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।