यादव महासभा ने मृत शिक्षक के परिजनों को बंधाया ढांढस

a International National Regional News Uttar Pradesh

हमीरपुर। गुरुवार को देर शाम हाईवे में कुंडौरा गांव के समीप रोडवेज बस की टक्कर से मृत हुए शिक्षक के परिजनों को शनिवार को अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने पहुंचकर ढांढस बंधाते हुए सांत्वना प्रदान की।
गुरुवार को कस्बा निवासी कुलदीप यादव को सजेती जाते समय हाईवे में कुंडौरा गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारकर कुचल दिया था। मृत शिक्षक मवईजार के कंपोजिट विद्यालय में तैनात था। शनिवार को यादव महासभा के संरक्षक राजकिशोर यादव (बाबा जी) के नेतृत्व में महासभा का प्रतिनिधिमंडल मृत शिक्षक के घर पहुंचा और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना प्रदान की। प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव रामाशंकर यादव आचार्य, बबलू फौजी, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर यादव, रामलखन यादव आदि पदाधिकारी शामिल रहे।