यातायात माह नवम्बर के तहत सड़क सुरक्षा पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को यातायात माह नवम्बर जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लाल जी सविता व यातायात पुलिस टीम द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चौक, कोतवाली सदर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र शरण सिंपल, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली।

साथ ही अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों, बिना फिटनेस एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने की कार्रवाई भी की गई।

यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता लाने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से निरंतर जारी है।