मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को दी गई आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा की जानकारी

a International National Regional News Uttar Pradesh

उतरौला (बलरामपुर)
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकार राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं से संवाद स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को इस मिशन के बारे में जानकारी दी गई और बालिकाओं से घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न साइबर अपराधों जैसे ओटीपी शेयरिंग,लकी ड्रॉ फ्राड काल, स्मार्ट एडिटिंग वीडियो काल बैंकिंग फ्राड, पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं उन्हें आत्म रक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी ग‌ई। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ाना है और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के मार्गदर्शन में महिला उप निरीक्षक शालिनी सिंह ने टीम का नेतृत्व किया उनके साथ टीम में महिला आरक्षी नीतू व गीतू सिंह मौजूद रही ।