महिलाओं को शक्ति सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बों, बाजारों, ग्राम सचिवालयों, स्टेशन परिसर आदि में चलाया गया सघन जागरुकता अभियान ।

बालिकाओं/महिलाओं/लोगों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं व साइबर अपराधों आदि के बारे में दी गई जानकारी

बांदा।मुख्यमंत्री शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के अन्तर्गत बाजारों, ग्राम सचिवालयों, कस्बों, स्टेशन परिसर आदि में लोगों को एकत्रित कर/चौपाल लगाकर उन्हे टेम्पलेट वितरित कर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, कानूनों, साइबर अपराधों सहित विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई । बालिकाओं/महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पालाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, आपाताकालीन पुलिस सेवा- डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी देकर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के तरिकों व उनसे बचने के उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई । मिशन शक्ति 5.0 जागरुकता अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा आरपीएफ व जीआरपी टीम के साथ संयुक्त रुप से बांदा रेलवे स्टेशन परिसर में, थाना फतेहगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम फतेहगंज में, थाना पैलानी की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम नरी में, थाना बदौसा की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम तुर्रा में, थाना चिल्ला की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मदनपुर में, थाना कालिंजर की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा कालिंजर में, थाना नरैनी की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम रिसौरा में, थाना जसपुरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम नारायण में, थाना कमासिन की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत वृहद रुप से जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं व लोगों को जागरुक किया गया ।