बारिश से तबाह फसल हाथ में लेकर किसानों का प्रर्दशन

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

बांदा। बड़ोखर खुर्द के जौरही गांव के किसानों ने बारिश से खराब फसल हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। नष्ट फसल का मुआवजा मांगा।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। कहा की बारिश के कारण किसने की मेहनत में पानी के लिए खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गई। जिससे किसान परिवार के सामने आर्थिक संकट हो गया है। कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह फसल तैयार हुईं थीं। वह बारिश के कारण नष्ट हो गई है। किसानो ने मांग किया किया की खराब फसल का मुआवजा दिलवाया जाए। अन्यथा की दशा में आंदोलन को मजबूर होंगे।इस दौरान अशोक राजपूत , जीतू सिंह, लवलेश, राजाबाबू, जितेन्द्र,चुन्नीलाल, सत्यम आदि शामिल रहे।