सी डी ओ कानपुर
द बैनर न्यूज़.. सूर्य पाण्डेय
मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर की अध्यक्षता में जनपद के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद में अध्यासित एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभान्वित परिवारों की फैमिली आई०डी० बनाये जाने हेतु आगामी 25 दिनों तक महाभियान आयोजितं किये जाने के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश निर्गत किये गये lजनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विकास खंडो के स्तर से प्रतिदिन 700 नए आवेदन कराए जाने एवं उनको स्वीकृत कराए जाने के निर्देश दिए गये, साथ ही किसान सम्मान निधि के लाभान्वित परिवारों के प्रति दिन 80 दिव्यांगजन पेंशन के प्रतिदिन 81 निराश्रित महिला पेंशन के प्रतिदिन 185 एवं वृद्धा पेंशन के 381 लाभार्थियों के प्रतिदिन फैमिली आई०डी० बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
उक्त के अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 100, जिला पूर्ति अधिकारी को प्रति उचित दर विक्रेतावार कम से कम 01 आवेदन कराते हुए कुल 1376 आवेदन का, सी०एस०सी० प्रबंधक को प्रतिदिन 550, नगर निगम, कानपुर को 400 प्रतिदिन, जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रतिदिन 264, जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रति बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन 05 फैमिली आई०डी बनाये जाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया।महाभियान की सफलता के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विकास खंडो एवं अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर को सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश भी दिए गये।बैठक में आवेदन प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया जिसका विवरण निम्नवत है-

