प्रेम प्रसंग के चलते युवक फंदे पर झूला ,मौत

Uttar Pradesh

भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम पत्योरा में बीती रात चाट ठेला लगाने वाले युवक ने प्रेम में प्रसंग के चलते पशुबाड़े में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और गांव में ही चाट ठेला लगाकर जीवन यापन करता था।
पत्योरा के मलिहाताला मुहाल निवासी अंशु उर्फ भूरा (22) पुत्र बरदानी निषाद ने बीती रात परिजनों के सो जाने के बाद पशुबाड़े में जाकर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तड़के परिवार को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और गांव में ही चाट ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। बताते हैं कि मृतक का गांव में ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती दो बार घर से भाग कर इस युवक के पास आ गई थी। जिसे समझा बुझाकर जाकर वापस किया गया था। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।