मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से आज जनपद फतेहपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम एवं एण्टी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। टीमों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं — जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना एवं महिला शक्ति केन्द्र योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों जैसे — वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग का प्रदर्शन कर जागरूक किया गया।

