बांदा से दिनेश शर्मा
बांदा। दीवाली और धनतेरस के लिए बाजार सज गया है। हर तरह के कारोबार में उछाल है। इस बार धनतेरस पर कई करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।दरअसल, बीते दो वर्षों कोरोना की वजह से बाजार में मंदा रहा था, लेकिन इस बार धनतेरस और दीपावली को लेकर ऑटो मोबाइल, बर्तन, सराफा, कपड़ा, मिठाई, गिफ्ट आइटम और पूजन सामग्री के कारोबार में भारी इजाफा होगा। इसको लेकर जहां व्यापारियों ने सभी तैयारियां कर ली हैं। धनतेरस पर सज गई दुकानें। धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। पर्व को लेकर सोने-चांदी, धातु के बर्तन, इलेक्ट्रानिक आदि के दुकान सजे दिखे। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक बनाया गया था। धनतेरस के कारण भीड़-भाड़ तथा परेशानी से बचने के लिए कुछ लोग एक दिन पूर्व ही सामानों की बुकिंग कराते देखे गए। बाजारों में चहल पहल रहने से जाम की स्थिति रही।
धनतेरस की पूर्व संध्या पर नगर के चौक बाजार सराफा बाजार सहित प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बर्तनों की दुकानें सज गई हैं तो सर्राफा की दुकानों में भी चहल-पहल रही। धनतेरस पर लोग नई चीजों की खरीदारी को शुभ मानते हैं।
धनतेरस की पूर्व संध्या पर सोने के आभूषण, सिक्के, चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्ति व बर्तन की ज्यादा मांग रही। नगर के सराफा कारोबारी अनुराग सर्राफ ने बताया कि अंगूठी, टप्स, चांदी की मूर्ति आदि की बिक्री हो रही है। जेवर की शुद्धता की पहचान हालमार्क, दुकान का सिंबल अच्छी तरह देखकर करें। इसके अलावा धनतेरस पर शॉपिंग मॉल, शो रूम के संचालकों ने तरह-तरह की स्कीमें बनाई हैं। दो से तीन हजार तक की खरीद पर पांच से एक हजार तक का सामान मुफ्त देने की योजना चल रही है।क्राकरी, सजावटी, चीनी, दाल, पैकेट बंद आदि सामानों पर भी छूट की स्कीमें चलाई जा रही हैं। धनतेरस पर्व पर वाहनों की खरीद को शुभ माना जाता है। बजाज एजेंसी के मालिक शिवम गुप्ता ने बताया कि मंहगाई की मार है फिरभी गाहक भरपूर खरीदारी करने की उम्मीद है इसके लिए दो पहिया, तीन पहिया वाहनों के शो-रूम पर एडवांस बुकिंग चल रही थी। सेंट जॉर्ज स्कूल के सामने टीवीएस मोटर साइकिल इजेंजी के मालिक ने बताया कि वाहनों पर आफर देने की योजना चल रही है।

