वरिष्ठ भाजपा नेता नेता ने बच्चों और गरीबों को बांटी मिठाई
कंचन पुरवा में धूमधाम से मनाया दीवाली उत्सव
बांदा। रामलला के आगमन की खुशी में मनाये जाने वाले पर्व दीपोत्सव पूरे जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के मोहल्ला कंचनपुरवा में बुन्देलखण्ड लाइव के सम्पादक व वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया के द्वारा दीप मालिका के इस पर्व पर कंचनपुरवा की कन्याओं को मिष्ठान और पटाखों का वितरण कर सभी को दीपवली पर्व की हार्दिक शुभकामना दी गयी। इसी बीच शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे पत्रकार बंधुओं व इष्ठमित्रों के बीच भी मिष्ठान का वितरण कर दीपोत्सव पर्व की श्याममोहन धुरिया ने बधाई दी।
शहर के कंचन पुरवा मोहल्ले में भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने बच्चों को मिठाई और पटाखों का वितरण किया। इस दौरान मोहल्ले के सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे। सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी भाजपा नेता ने दीं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कंचन पुरवा मोहल्ले में दीवाली पर बच्चों को मिठाई और पटाखों का वितरण किया। भाजपा नेता के इस वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बच्चे मौजूद रहे। भाजपा नेता की ओर से मिठाई और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। भाजपा नेता ने मोहल्लेवासियों को संदेश दिया कि प्रकाश पर्व दीपावली पर सभी घर में खुशियों के दीप जलाएं। शहरवासियों को भी भाजपा नेता ने दीपावली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता के साथ अरविंद सिंह गौतम, दीपक पांडेय, बालेंद्र तिवारी, कुलदीप मिश्र, रोहित द्विवेदी, कुलदीप सिंह, क्किी बनिया, आशिफ अली, अयाज जमा, आशिफ अली, जितेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार साहू, संदीप श्रीवास, साकेत अवस्थी, पकंज त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, अनवर रजा रानू, शिवकुमार उर्फ बडकू, प्रीती साहू, इमरान, पूरन राय सहित दर्जनों की तादाद मंे पत्रकार व इस्टमित्र गण इस अवसर पर मौजूद रहे।

