दाता अपार साईं आश्रम में दिवारी कलाकारो ने मचाया धमाल

a International National Regional News Uttar Pradesh

रंग बिरंगी वेशभूषा में कलाकारों ने किया दिवारी का प्रर्दशन

घोड़ा नृत्य ने लूटी वाहवाही, जुटी सैकड़ों की भीड़

बांदा से दिनेश शर्मा की रिपोर्ट

बांदा । दाता अपार साईं आश्रम सहेवा में दीपावली के दूसरे दिन जमघट की परीवा को दिवारी कलाकारो ने धमाल मचाया। रंग बिरंगी वेशभूषा में कलाकारों की दिवारी प्रर्दशन देखने को आस पास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। घोड़ा नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया


बांदा से बिसंडा मार्ग के बीच सहेवा निकट दाता अपार साईं की सुप्रसिद्ध कुटी है ।यहां पर दीपावली के दूसरे दिन गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुधवार को परीवा में क्षेत्रीय मेला लगा। जिसमें खासकर बुंदेलखंडी लोकनृत्य दीवारी, घोड़ा नृत्य, तथा संगीत आदि लोक कलाओं का अनूठा लोक़ोत्सव मेला संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ वैराग्य शाह, सुनील कुमार दीक्षित, आयोजक सौरभ यादव व राकेश शर्मा, रामसेवक यदुवंशी, अनिल यादव ग्राम प्रधान बिलगांव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न भक्ति भजनों से की गई ।जिसमें बैराग शाह द्वारा दाता अपार साईं की कुटिया तथा महिमा का भजन प्रस्तुत करने के पश्चात श्रेया आकर्ष टीम बांदा ज्योतिष कुमार घायल, दिव्यांशी एवं अरुण पांडेय, बलराम यादव आदि के द्वारा विभिन्न भक्ति भजनों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।जबकि छोटकू, बड़कू ने मजीरे मे संगत की इसके बाद दिवारी कलाकारों ने अपनी पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में कमर पैर गले कंधे में बांधे घुंघरू के साथ नेत्र पूर्ण मुद्रा में लाठी का जिस तरह से ढोल नगडिया की थाप पर अनूठा प्रदर्शन किया तथा मोर पंख मोनियों ने उनकी संगत दी कि दर्शकों की अपार भीड़ चकित हो गई। दिवारी कला का जमकर लुफ्त उठाया क्षेत्र के एक दर्जन गांव की दिवारी टीमों मे रमेशपाल बड़ोखर की टीम ने अच्छा खासा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया ।जबकि दूसरे नंबर में भगत यादव निजामतपुरवा रही ।तीसरे स्थान में मोहन यादव व अवधेश यादव बिलगांव रामखेलावन यादव कुरौली, रामकिशोर बेलबई, कल्लू यादव मुरलिया पुरवा, राजा यादव छनेहरा, रामबहोरी यादव महावीर पुरवा आदि टीमों ने अपनी अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन कर समा बांधा। एक दर्जन घोड़ा नत्यकारों में राजा कुरौली, चंद्रपाल बहोरवा पुरवा, रामधनी छनेहरा, कमलेश बेलबई, रामप्यारे कलेक्टर पुरवा, रामा यादव आदि शामिल रहे सभी कलाकारों को कार्यक्रम आयोजक श्रीकृष्णा आइडियल विद्यालय के प्रबंधक सौरभ यादव द्वारा सील्ड नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, अमित सेठ भोलू, सपा नेता एजाज खान, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित, जवाहरलाल जलज, बसपा नेता रामसेवक प्रजापति, मनोहर सिंह, अंजू दमेले, मिश्रीलाल यादव, जीतू यादव, श्रवण यादव, दीनदयाल सोनी, अनिल द्विवेदी, नंदकिशोर, अनिल यादव ग्राम प्रधान बिलगांव, भागवताचार्य भूरेलाल यादव आदि के द्वारा कलाकारों का उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन रामसेवक यदुवंशी तथा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने किया ।इस अवसर पर अखिलेश यादव, कुसुम यादव, शिवबरन यादव, अर्जुन यादव, धीरज शर्मा, कामता प्रसाद,देवांश सिंह आदि शामिल रहे कार्यक्रम समापन पर मेला दीवारी आयोजक सौरभ यादव ने आए हुए सभी कलाकारों का तथा गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया इस वर्ष मेले में खुरहंड चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी सहित पर्याप्त पुलिसबल होने के कारण शांति व्यवस्था बनी रही।