डीएम व एसपी ने हनुमान मंदिर रामगंज पक्का तालाब का किया निरीक्षण

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फतेहपुर। आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सोमवार को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित हनुमान मंदिर रामगंज पक्का तालाब एवं जगन्नाथ मंदिर भूमिपूजन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, आसपास की सड़कों, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता व ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जगन्नाथ धाम मंदिर निर्माण कार्य की तैयारियां भी जोरों पर हैं। अधिकारियों ने मंदिर स्थल के चारों ओर की बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है,जबकि पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर समाजसेवी संतोष तिवारी, ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे हैं।