गोरखपुर जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर राजकुमार सिंह के कुशल निर्देशन में बुधवार को जिला कारागार गोरखपुर में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर की अध्यक्षता में जिला कारागार गोरखपुर में निरूद्ध बन्दियों को विधिक रूप से जागरूक करने हेतु “विधिक जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा एक-एक कर लगभग 300 बन्दियों की समस्याओं को सुना एवं उस पर प्रभावी कार्यवाही हेतु कार्यालय विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर के अधिवक्तागण को निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जिन बंदी के पास अधिवक्ता नहीं है या ऐसे बंदी जो जमानतदार के अभाव में अभी तक जेल में निरूद्ध है का प्रार्थना पत्र तैयार कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध करावे, जिससे उक्त बंदी के मुकदमें में अधिवक्ता नियुक्त हो सकें।।
इस अवसर पर कारागार में प्रभारी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार जायसवाल, डिप्टी जेलर अमिता श्रीवास्तव, कृष्णाकुमारी, एवं अन्य महिला कारागार कर्मी उपस्थित रहें।

