द बैनर न्यूज
भोगनीपुर कानपुर देहात। भोगनीपुर क्षेत्र के एक गांव से बी ए की छात्रा को गांव के ही युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए ।छात्रा की मां ने भोगनीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।भोगनीपुर गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री सरांय डिग्री कॉलेज में में पढ़ती थी 15 अक्टूबर को गांव का ही निवासी युवक फुसला कर भगा ले गया भगाने में युवक की मां व अज्ञात लोगों का भी हाथ है पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भोगनीपुर थाने में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है थाने के उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है वहीं पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस के आधार पर छात्रा को दो दिन केअंदर बरामद करने का आदेश दिया है

