ब्लॉक प्रमुख ने की चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग
द बैनर न्यूज
महदेइय्या बाजार /बलरामपुर।

बलरामपुर के श्री दत्त गंज क्षेत्र में महदेइय्या बाजार चौकी प्रभारी संतोष कुमार पर भाजपा कार्यकर्ता उत्तम उम्र 27 की पिटाई और फिर ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल से अभद्रता का आरोप लगा है इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी हंगामा हुआ जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ओं ने चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग की है जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:00 बजे भाजपा कार्यकर्ता उत्तम शुक्लागंज बाजार में खड़े थे इस दौरान चौकी इंचार्ज संतोष कुमार वहां पहुंचे और उनसे पूछताछ करने लगे ।इसी बीच दोनों के बीच कहा सुनी हुई जिसके बाद आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उत्तम की पिटाई की और उन्हें चौकी पर ले गए। प्रत्यक्ष दर्शीयों ने बताया गया कि घटना के समय चौकी पर भारी वर्दी में नहीं थे और प्राइवेट गाड़ी से थे ।
घटना की सूचना मिलने पर ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल सक्रिय हुए उन्हें पहले यह जानकारी मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार्यकर्ता को पीटा है हालांकि चौकी प्रभारी से बातचीत के बाद उन्हें पता चला कि उत्तम को स्वयं चौकी प्रभारी ने चौकी में बैठा रखा है । जब ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने कारण पूछा और आग्रह किया तो चौकी प्रभारी ने उन्हें चौकी पर आने को कहा
आरोप है कि जब ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल चौकी पर पहुंचे तो चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया उसके बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता चौकी परिसर में जमा हो गए और चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू की देखते ही देखते चौकी परिसर सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भर गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूचना मिलते ही को उतरौला राघवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी श्री दत्तगंज कर्मवीर सिंह और कोतवाली उतरौला प्रभारी अवधेश राज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह चौकी प्रभारी की निलंबन की मांग पर अड़े रहे करीब 4 घंटे तक चली बातचीत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल के आग्रह पर देर रात लगभग 3:00 बजे धरना समाप्त हुआ
ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने कहा चौकी प्रभारी की कार्य शैली पहले भी विवादों में रही है और इनका गैर जिम्मेदाराना रवैया कई बार सामने आया उन्हें स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई समझौता नहीं किया जाएगा जब तक इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चौकी इंचार्ज महदेइय्या सन्तोष कुमार ने बताया ब्लॉक प्रमुख से अभद्रता का आरोप निराधार है।

