फतेहपुर। धाता कस्बे में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कई मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापे मारी की कार्यवाही से हड़कंप मचा रहा तो वहीं कई दुकानदारों ने तो शटर गिराकर मौके से फ़रार हो गये थे।
बताते चलें कि दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर लगाम कसने के लिहाज से खाद्य सुरक्षा टीम ने जगह – जगह छापेमारी कर रही है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि मिलावट की गई खाद्य समाग्री से त्यौहार में किसी प्रकार की कोई नुकसानदायी मिठाईयो से किसी को नुकसान नहीं हो इसलिए खाद्य टीम ने वृहस्पतिवार को सुबह से ही धाता नगर के कई कस्बो में मिठाई, पनीर, फॉर्चून तेल, घी आदि के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया जिसमें नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा भी टीम में शामिल रहें। धाता नगर पंचायत के श्री राम स्वीट से छेना का एक नमूना और दिनेश सिंह की दुकान से खोया का एक नमूना लिया गया। नादान स्वीट हाउस धाता को साफ-सफाई के मानक पूरे न करने पर सुधार नोटिस जारी किया गया और मौके पर आम जनता को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक भी किया गया, धाता से कुल दो नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सचल दल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार और अनुराधा कुशवाहा उपस्थित रहे, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मिठाई के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

