कुल 350 विद्यार्थियो को प्रदान की जाएगी उपाधि
समारोह में प्रदान किए जाएंगे 19 स्वर्ण पदक
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में 350 विद्यार्थियो को उपाधि प्रदान की जाएगी।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस वी एस राजू ने बताया कि गुरुवार को होने वाला दीक्षांत समारोह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के निर्देशक एवं कुलपति डॉक्टर चेरूकुमल्ली श्रीनिवास राव उपस्थित रहेंगे। डाक्टर श्री निवास प्रसिद्ध मृदा वैज्ञानिक है।जिन्हें कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त है। बताया कि समारोह में कुल 350 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी । जिनमे कृषि उद्यान वानिकी एवं सामाजिक विज्ञान महाविद्यालयों के 240 स्नातक विद्यार्थी ,87 स्नातकोत्तर विद्यार्थी तथा 15 एचडी शोधार्थी शामिल हैं। समारोह में कुल 19 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे ।जिनमें 7 छात्राओं एवं 12 छात्रों को पदक मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ स्नातक छात्र के रूप में बीएससी ऑनर्स कृषि पाठ्यक्रम के अंश सक्सेना को चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा । समारोह में सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण पारंपरिक भारतीय परिधान में भाग लेंगे। कुलसचिव प्रोफेसर एसके सिंह ने बताया की उपाधियों की सुरक्षा और स्थायित्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष से उनके कागज में परिवर्तन किया गया आप सभी उपाधियां सिंथेटिक कागज पर मुद्रित की जा रही है जिसे हाथ से फाड़ा नहीं जा सकता। यह कागज पानी और तेल दोनों के प्रति प्रतिरोधी है। जिससे उपाधियां लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। बताया कि समारोह से पूर्व 7 से 14 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिनमें 200 से अधिक छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी धीरज मिश्रा ने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल, कुल्लाधिपति आनंदीबेन पटेल सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करेंगी। साथ ही संग्रहालय एवं कला दीर्घा का उद्घाटन भी करेंगी।

