कलश यात्रा निकाल शुरू हुई श्रीमदभागवत कथा, भक्तिमय हुआ माहौल

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

सुदामा चरित्र का हुआ वर्णन, श्रद्धालु हुए भाव विभोर

फतेहपुर। शहर के रामगंज पक्का तालाब में सोमवार को श्रीमदभागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 2 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगा।
महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। सुबह भक्ति गीतों और नगाड़ों की धुन पर 51 कलशों को सिर पर धारण किए महिलाओं की शोभायात्रा पक्का तालाब से हनुमान मंदिर तक निकाली गई। मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और ‘जय श्रीकृष्ण’ के नारे लगाए। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत कथा व्यास आचार्य शिवम त्रिपाठी ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने धर्म, भक्ति और सत्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा परीक्षित सुमित्रा यादव ने बताया कि यह कथा 2 नवंबर तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। कथा व्यास कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला, रासपंचाध्यायी और सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों का वर्णन करेंगे।
इन दिनों पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल है। दूर-दूर से श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रांगण में संध्या आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण जैसे आयोजन भी किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी भागवत कथाएं समाज में सकारात्मकता, आपसी एकता और संस्कारों की पुनर्स्थापना का माध्यम बनती हैं।