बलरामपुर।बलरामपुर जिले के पचपेड़वा में दीपावली की शाम दुकान में लगी आग से डेढ़ वर्षीय बच्चा सुभान व 30 वर्षीय जाकिर बुरी तरह झुलस गए। इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्चे सुभान की मौत हो गई। तथा 30 वर्षीय जाकिर का इलाज चल रहा है। पचपेड़वा नगर पंचायत के स्टेशन रोड पर, रमजान के किराने की दुकान में सोमवार को दीपावली की शाम करीब 7 बजे आग लग गई।

आग में एक युवक व एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। दूकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। दुकान के मालिक रमजान ने बताया कि कल ज़रूरी काम से बाहर गए थे। किराए के मकान में किराने की दुकान करते थे। मकान मालिक शिव कुमार दीपावली की शाम को लगभग 6:30 बजे दीपक जलाकर चले गए थे।अचानक दुकान में आग लग गई दुकान पर उनका बेटा जाकिर और पोता सुभान बैठे हुए थे। आग बुझाने और सामान निकालने के प्रयास में जाकिर झुलस गए उन्हीं के साथ जाकिर का 15 महीने का लड़का भी झुलस गया। दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने रिफर कर दिया, इलाज के दौरान जाकिर के बेटे की मौत हो गई। जाकिर का इलाज बहराइच में चल रहा है।

