अंधे प्यार का खूनी अंजाम! प्रेमी को पीट कर मार डाला,प्रेमिका ने रेता अपना गला..

a International National Regional News Uttar Pradesh

प्रेमी ने पहले प्रेमिका के चाचा को मारा था छुरा

द बैनर न्यूज

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी ने चाचा को मारा चाकू
परिजनों ने प्रेमी को पीट-पीट कर मारा
प्रेमी की मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका ने भी रेता अपना गला

हमीरपुर। प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने देख लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिस पर युवक ने प्रेमिका के चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में चाचा की स्थिति को देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला। घायल चाचा को मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया दिया गया है। उधर प्रेमी की मौत की खबर पाकर प्रेमिका ने भी धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और परिजन उसे भी सीएचसी मौदहा ले गए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के जसपुरा गाँव निवासी उमाशंकर का पुत्र रवि 30 वर्ष बुधवार को शाम चार बजे मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गाँव मे अपनी प्रेमिका मनीषा पुत्री पुत्तन से मिलने आया था। उसी समय खेतों से मनीषा का चाचा पिंटू आ गया और दोनों को देख लिया। और रवि के साथ हाथापाई होने से प्रेमी के चाकू से पिंटू के पेट मे चाकू लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई बल्ली व मुकेश तथा पिता मैकू आ गए और प्रेमी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया और लहूलुहान हालत में रवि को घसीट कर घर से बाहर लाये। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मौदहा मे भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर हालत में घायल पिंटू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर प्रेमी की मौत की खबर पाकर प्रेमिका ने भी धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। जिसे गंभीर हालत में सीएचसी मौदहा लाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।